फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान को लेकर मजिस्ट्रेटों ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। निकाय चुनाव के लिए सोमवार शाम चुनाव प्रचार थमते ही मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कमान संभाल ली है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियाें को ले जाने के लिए वाहनों को राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के पांच निकाय क्षेत्रों में मतदान के लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सोमवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। मतदान 22 नवंबर को होगा। इसके लिए जिले में तीन दर्जन मजिस्ट्रेटों ने कमान संभाल ली है। पोलिंग पार्टियां प्रशासन की देखरेख में मंगलवार को जीआईसी मैदान से रवाना की जाएंगी।

जीआईसी परिसर में बैरिकेडिंग कराने के साथ ही कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। यहीं से पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम, बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर और मतदान से जुड़े अन्य कागजात उपलब्ध कराए जाएंगे। चुनाव से जुड़े अफसरों ने तैयारियाें की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए वाहनों को जीआईसी पहुंचने के निर्देश वाहनों मालिकों को पहले ही दिए जा चुके हैं। यहां वाहनों का जमावड़ा भी होने लगा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चंद्र दुबे ने बताया कि, मतदान की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। पोलिंग पार्टियां मंगलवार को जीआईसी से रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें