तारून। तीन दशक से किराये के मकान में चल रहे रामपुरभगन के राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के लिए ग्राम पंचायत की भूमि प्रबन्ध समिति ने 18 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है।
अस्पताल के लिए भूमि का आवंटन रामपुरभगन-घूरीटिकर मार्ग पर कृषक इंटर कॉलेज के बगल पक्की सड़क के किनारे हुआ है।
लगभग 30 वर्ष से होम्योपैथिक अस्पताल बाजार के कई भवनों में बदल-बदल कर चल रहा था। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाशनाथ सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेख में अस्पताल के नाम पर भूमि दर्ज करने का आदेश दिया था।
उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए नक्शा व स्टीमेट बनवाकर निदेशालय भेज दिया जायेगा। इसके बाद बजट आवंटित होते ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो जायेगा।