प्रदेशीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज
फैजाबाद। प्रदेशीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज इलाहाबाद व फैजाबाद की टीमों ने स्थान सुनिश्चित कर लिया है। जूनियर-सीनियर वर्ग टेबल टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर इलाहाबाद, लखनऊ, फैजाबाद, कानपुर व आगरा की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबले व पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। जीआईसी के सहसंयोजन में डॉ. अंबेडकर राज्य स्कूली बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
बैडमिंटन बालक अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में इलाहाबाद मंडल ने मेरठ मंडल को 21-12, 21-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ टीम ने स्पोर्ट्स कालेज सैफई को 21-1, 22-20 से पराजित कर खिताबी दौर में स्थान बना लिया।
बालिका अंडर-19 वर्ग के सेमीफाइनल में बरेली मंडल को फैजाबाद मंडल नेे 21-10, 21-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में फैजाबाद मंडल ने वाराणसी मंडल को 21-19, 21-8 से हराकर फाइनल दौर में प्रवेश कर लिया।
टेबिल टेनिस बालक अंडर-14 के सेमीफाइनल में इलाहाबाद मंडल ने आगरा मंडल को 3-2 से तथा लखनऊ मंडल ने मेरठ मंडल को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका सेमीफाइनल में इलाहाबाद मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 3-0 से तथा कानपुर मंडल ने सहारनपुर मंडल को 3-0 से हराया।
अंडर-14 वर्ग के बालक सेमीफाइनल में आगरा मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 3-0 से तथा इलाहाबाद मंडल ने लखनऊ मंडल को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका सेमीफाइनल में इलाहाबाद मंडल ने सहारनुर मंडल को 3-0 से तथा फैजाबाद मंडल ने वाराणसी मंडल को 3-1 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
प्रतियोगिता में रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र, सचिन श्रीवास्तव, नंदिनी यादव, पल्लवी जासवाल, प्रेरणा शर्मा, डॉली सिंह, केके गौड़, अनूप कुशवाहा निर्णायक रहे।