फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह हजार किसानों को बांटे गए ऋण मोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहीं केंद्र व प्रदेश की सरकारें : लल्लू सिंह
विज्ञापन

फैजाबाद। जिले में बुधवार को अलग-अलग तहसीलों में समारोह आयोजित कर छह हजार किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र बांटे गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दो हजार किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र देते हुए मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों के फसली ऋण माफ करने के साथ ही समाज के अन्य लोगों के उत्थान के लिए भी काम कर रही हैं।

सांसद ने कहा कि, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सभी गांवों के हर घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत सभी पात्रों को एलपीजी कनेक्शन और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के सभी पात्रों को आवास प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल और डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक ने किसानों को एक लाख रुपये तक के फसल ऋणमाफी प्रमाणपत्र वितरित किए। वहीं, सोहावल तहसील में सांसद और विधायक शोभा सिंह चौहान ने सीडीओ रवीश गुप्ता व एसडीएम की उपस्थिति में दो हजार लाभार्थी कृषकों को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन


रुदौली तहसील में भी सांसद और विधायक रामचंदर यादव ने सीडीओ व एसडीएम की उपस्थिति में दो हजार लाभार्थी कृषकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। कार्यक्रम में सूचना विभाग ने फसल ऋणमाफी योजना से संबंधित फोल्डर और पोस्टर का वितरण कृषकों में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें