फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा पब्लिक, अयोध्या एकेडमी, यश विद्यामंदिर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या एकेडमी में दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डीएसएम लायंस एवं महाराजा पब्लिक स्कूल अयोध्या के बीच हुआ, इसमें महाराजा पब्लिक विजयी रहा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अभय सिंह व सीओ अयोध्या अजय राय ने फीता काट कर किया। दूसरा मैच मेजबान टीम अयोध्या एकेडमी एवं अनिल सरस्वती के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या एकेडमी ने मैच को एकतरफा बनाते हुए अनिल सरस्वती पर 35-14 अंकों के साथ भारी जीत अर्जित की।
विज्ञापन


अगला मैच यश विद्या मंदिर एवं ग्रामर्षि एकेडमी के बीच हुआ, इसमें यश विद्या मंदिर विजयी रही। इसी तरह केटी पब्लिक एवं एफपीएस में एफपीएस विजयी रही। दो टीमों अवध इंटर नेशनल एवं सनबीम स्कूल को वाक ओवर देते हुए विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक व स्कूल के प्रबंधक प्रदीप तिवारी व प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर अमित जायसवाल, कौस्तुभ मणि आचारी, बमबम यादव, श्याम शुक्ला, गौरी द्धिवेदी, ज्योति यादव, जीडी तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, खुशबू चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें