फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत एनएच बूथ नं. 4 तिवारी का पुरवा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गयी वहीं बाइक चला रहे उसके पति विजय वर्मा घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बाइक सवार विजय वर्मा शाम करीब 4:30 बजे पत्नी विमला वर्मा (35) को लेकर अपने पैत्रिक गांव कुंवर बरगदवा जनपद बस्ती जा रहे थे। अभी वह बूथ 4 के पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना करने वाले ट्रक को चालक लेकर मोहबरा बाजार की तरफ भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने बाइक से ट्रक का पीछा किया तो देखा ट्रक चालक मोहबरा के पास ट्रक खड़ा करके पहिये पर लगे खून को धो रहा है। लोगों को देखकर ट्रक चालक झाड़ियों में छुपकर भागने में सफल रहा। मौजूद लोगों ने पुलिस चौकी रानोपाली को दुर्घटना की सूचना दिया, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें