कुलपति ने छात्रावास अधीक्षकों में की फेरबदल
छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने छात्रावासों की प्रशासनिक व्यवस्था में भारी फेरबदल किया है । कुलपति प्रो. अख्तर हसीब ने छात्रावास अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इनमें इं. आरसी तिवारी छात्रावास अधीक्षक गंगा, यमुना, सरयू एवं अचिरावती छात्रावास, डा. सुमन प्रसाद मौर्या छात्रावास अधीक्षक गोमती एवं निरंजना महिला छात्रावास, डा. एके गंगवार छात्रावास अधीक्षक कालिन्दी, वरूणा एवं अमरावती छात्रावास, डा. भानू प्रताप छात्रावास अधीक्षक बह्मपुत्र, रोहिणी एवं हिरणावती छात्रावास, डा. अशोक कुमार छात्रावास अधीक्षक अनोमा, सरस्वती एवं राप्ती छात्रावास एवं डा. महेन्द्र राय छात्रावास अधीक्षक गोदावरी एवं कावेरी कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय अंबेडकरनगर के छात्रावास अधीक्षक बनाये हैं ।
डॉ. नवाज अहमद खान सहायक छात्रावास अधीक्षक यमुना छात्रावास, डॉ. शिवनाथ सहायक छात्रावास अधीक्षक सरयू छात्रावास, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सहायक छात्रावास अधीक्षक गंगा छात्रावास, डॉ. आदेश कुमार सहायक छात्रावास अधीक्षक अचिरावती इंटरनेशनल छात्रावास, डॉ. रचना वर्मा सहायक छात्रावास अधीक्षक निरंजना महिला छात्रावास, डॉ. रूमा सहायक छात्रावास अधीक्षक गोमती महिला छात्रावास, डा. ऋषिकान्त सहायक छात्रावास अधीक्षक कालिन्दी छात्रावास, डा. राजेश कुमार सहायक छात्रावास अधीक्षक वरूणा छात्रावास, डा. केके वर्मा सहायक छात्रावास अधीक्षक अमरावती छात्रावास, डा. लक्ष्मी प्रसाद सहायक छात्रावास अधीक्षक रोहिणी छात्रावास, डा. अच्छे लाल यादव सहायक छात्रावास अधीक्षक हिरणावती छात्रावास, डा. वीपी चौधरी सहायक छात्रावास अधीक्षक ब्रह्मपुत्र छात्रावास, डा. सुबोध पाण्डेय सहायक छात्रावास अधीक्षक अनोमा छात्रावास, डा. एसके वर्मा सहायक छात्रावास अधीक्षक सरस्वती छात्रावास, डा. अनिल कुमार सहायक छात्रावास अधीक्षक राप्ती छात्रावास डा. राजमनी मौर्या सहायक छात्रावास अधीक्षक कावेरी छात्रावास एवं इं. अमित अग्रवाल सहायक छात्रावास अधीक्षक गोदावरी छात्रावास बनाये गये हैं।