फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर को लेकर भिड़े घराती-बाराती

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरेटर को लेकर भिड़े घराती-बाराती
विज्ञापन

जमकर चले लात घूंसे, तीन गिरफ्तार
मारपीट के बाद बगैर बैंड बाजे के हुई शादी
अमर उजाला ब्यूरो
सोहावल। थाना कैंट के गोपालपुर से रौनाही के बरईपुरवा बारात आई थी। शनिवार रात में लाइट और जनरेटर को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों को थाने ले आयी, इनमें से तीन बारातियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया। बाद में बिना बैंड बाजे के शादी हुई।
बनबीरपुर के गोपालपुर निवासी विश्राम के पुत्र की बारात शनिवार शाम सुरवारी के बरई पुरवा निवासी अमरनाथ के दरवाजे के लिए रवाना हुई। शाम को जलपान के बाद द्वार पूजा के लिए जब बारात निकली तो लाइट और जनरेटर को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ा कि घराती और बाराती आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर लात घूंसे के हमले शुरू हो गए। किसी ने रौनाही पुलिस व कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनों पक्षों से दर्जनभर लोगों को थाने ले आयी, इनमें से तीन बारातियों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, किसी तरह बिना बैंड बाजे के शादी की रस्म पूरी हुई। आधे से ज्यादा बाराती घर वापस चले गए। उप निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा ने बताया मारपीट के आरोपी तीन बाराती जनक राम निवासी पंडितपुर और बनबीर पुर निवासी शैलेष कुमार व मुन्ना को धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें