फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के नये भवन होंगे ग्रीन उर्जा से युक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में पॉलीथिन व तंबाकू के प्रयोग पर 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

संगोष्ठी में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने दिए निर्देश
ग्रीन ऊर्जा से युक्त होंगे विश्वविद्यालय के नए भवन
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस पर विवि परिसर में व्यापक पौधरोपण के पश्चात बुधवार को आयोजित संगोष्ठी में कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने घोषणा की कि विवि में अब जो भी नए भवन बनेंगे, वह ग्रीन ऊर्जा प्रयोग करने वाले होंगे। जनरेटर के स्थान पर सोलर-सिस्टम के प्रयोग के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। कुलपति ने ये भी घोषणा की कि निकट भविष्य में ऊर्जा संरक्षण के दृष्टिगत समस्त भवनों में एलईडी लाइट का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने परिसर को पॉलीथिन एवं तंबाकू मुक्त करने की घोषणा करते हुए मुख्य कुलानुशासक प्रो. आरएन राय तथा कुलसचिव एसएल पाल को निर्देशित किया कि परिसर में इसका प्रयोग करते पाए जाने पर तत्काल संबंधित पर 500 रुपये का जुर्माना करें। उन्होंने ये भी निर्देशित किया कि इस आशय की निर्देश पट्टिकायें परिसर में समस्त महत्वपूर्ण स्थलों पर लगायें। कुलपति ने कहा कि, ई-कचरा भविष्य में पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बनने जा रहा है। अभी से यदि युवा पीढ़ी इसके प्रति जागरूक नहीं हुई तो भविष्य में मानव जीवन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी शुरू होने से पहले कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित व डीएफओ डॉ. रवि सिंह ने सम्मिलित रूप से परिसर में फाइकस प्रजाति के तीन पौधों का रोपण किया। पर्यावरण विज्ञान विभाग की छात्राओं के समूह ने पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने व पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के संदेश के साथ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। डीएफओ डॉ. रवि ने कहा कि विश्वविद्यालय को भी ईको-क्लब का गठन करके परिसर में युवाओं के माध्यम से सामाजिक स्तर पर पर्यावरण जागरूकता के लिए अभियान चलाने चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने भी कुलपति को नीम का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सिद्धार्थ शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें