फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 घंटे का कर्फ्यू शुरू, घरों से निकलने पर पूर्णतया प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण की दूसरी खतरनाक लहर मेें लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार सुबह 7 बजे तक, कुल 59 घंटे का कोरोना कर्फ्यू रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार बंद रहेंगे जबकि आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। वहीं लोगों के घरों से निकलने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस कोरोना काल के प्रथम वीकेंड कर्फ्यू को लेकर शुक्रवार को लोगों ने आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताह के अंतिम दो दिन शनिवार व रविवार को कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान किया है।
विज्ञापन

यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू हो गया, अब यह सोमवार सुबह 7 बजे समाप्त होगा। इस दौरान 59 घंटे तक लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी रहेगी। आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, दवा, सब्जी, फल, पानी आदि की सेवाएं पूर्ववत जारी रहेगी।
हाईवे पर आवागमन जारी रहेगा, सरकारी बसे आधी क्षमता के अनुसार सवारियों को ले जा सकेंगी। अन्य सवारी वाहन जैसे ऑटो, विक्रम आदि के आवागमन पर रोक रहेगी।
पूर्व में ही जानकारी होने के कारण लोगों ने दो दिन की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी शुक्रवार दिन में ही कर ली। इसके चलते राशन, सब्जी, दवा आदि की दुकानों पर लोग सामान खरीदते नजर आए।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का हर हाल में पालन कराया जाएगा। थाना-चौकी पुलिस के अलावा पीआरवी, चीता मोबाइल व मोबाइल पार्टी गश्त करती रहेंगी। घरों से निकलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान नगर निगम व अग्निशमन विभाग द्वारा जिले को सैनिटाइज्ड करने का अभियान चलाया जाएगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम की दो दर्जन से ज्यादा टीमें पहले से शहर को सैनिटाइज करने में लगी हुई है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान यह टीमें निगम क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थानों, कॉलोनियों, मोहल्ले, पार्क व ऐतिहासिक इमारतों को सैनिटाइज करेंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया किशहरी व ग्रामीण इलाकों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें