फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 59 परिवारों का सामान जलकर राख

Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
पूरा के अकबारा गांव में जलते घर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग ने जिले में गुरुवार को एक बार फिर कहर बरपाया। पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। आग से 59 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से 42 बकरी व एक भैंस की मौत हो गई। पूराबाजार क्षेत्र के ग्राम मड़ना मजरे बलुइया में गुरुवार सुबह लगी आग से 15 मकान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैली। गांव निवासी त्रिलोकी निषाद के घर पुत्री की शादी थी। आग की चपेट में आने से पंडाल सहित बारातियों के लिए एकत्र गद्दे, चारपाई व अन्य सामान जलकर राख हो गया। यहां जूनियर हाई स्कूल में दस्तावेज व फर्नीचर जल गया। अग्नि पीड़ितों के घरों में कोई सामान नहीं बचा।

आग से शत्रुघन, पलटू, मंगरू, प्रभुदेई, मल्लर, रामधनी, राम समुझ, नन्हें, उषा, रामपियारे, राम पाल, बंशीलाल, राजेश सहित 15 परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे कानून-गो ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को देने की बात कही।
विज्ञापन


पूराकलंदर क्षेत्र के ग्राम अकवारा के गजराज पुरवा में गुरुवार दोपहर लगी आग से 21 घर जल कर राख हो गए है। 39 बकरियां जलकर मर गई। सूचना पर पहुुंचे अगिभनशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। क्षेत्र के अकवारा मजरे गजराज का पुरवा में त्रिवेणी के घर के पास रखे पुवाल में अचानक आग लग गई। यह आग त्रिवेणी के घर तक पहुंच गई।

कुछ ही पलों में आग की लपटों ने गांव के 21 घरों को चपेट में ले लिया। अगिभनशमन दल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक त्रिवेणी, शिवनारायन, राम सतन, तिलकराम, विनोद, राघवराम, भाना, जानकी प्रसाद, श्यामाजी, बनाफर, मल्हू, तेरस, चित्रा देवी, सहजराम, फूलचंद, राजेश कुमार, राम जतन, दिनेश कुमार, पूर्णमासी, राघवराम व शिवपूजन की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

आग की चपेट में आने से शिव नरायन की 20 व त्रिवेणी की 19 बकरियां जलकर मर गई। वन राज्य मंत्री तेज नरायन पांडेय, मुकेश सिंह, पलिया रिसाली प्रधान दुर्गेंद्र सिंह समेत कई लोग अगिभनपीड़ितों की मदद को पहुंचे। तारुन क्षेत्र के बल्ली कृपालपुर मजरे पांडेय का पूरा में गुरुवार दोपहर लगी आग से 16 परिवारों की गृहस्थी जल गई।

पशुशाला में बंधी एक भैंस को बाहर निकालने गयी महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। भैंस की जलकर मौत हो गई। सोनौरागाउपुर के भटपुरा जंगल में भी आग लग गयी। दर्जनों किसानों का खेतों में पड़ा गेहूं, भूसा आदि जल गया। तीन फायर ब्रिगेड ने आग पर घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया। गांव के हरीराम के छप्परनुमा मकान में आग लग गई। इस दौरान भैंस को बचाने की कोशिश में सुमन झ़लस गई।

भैंस की जलकर मौत हो गई। अरूण पांडेय, जयनाथ सिंह, उमाशंकर सहित कई अन्य किसानों की गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। भटपुरा में आग से हरीराम, विजय कुमार, राम गुलाम, मनीराम, धनीराम, प्रदीप कुमार, रामदेव, सहदेव, केशपती, सुनील, चिंतामणि, मोतीलाल, शिव कुमार, रामयज्ञ मिश्रा, रामबक्श मिश्रा व दिनेश मिश्रा का घर जलकर राख हो गया।

एसडीएम धर्मपाल सिंह के मुताबिक प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री कोटेदार के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। धरमपुर गांव में गुरुवार दोपहर लगी आग से अनवर अली, जमील, आबिद अली सहित सात घर जलकर राख हो गए। तीन लोगों की सात बकरियां भी जलकर मर गईं। इसके अलावां आग से धरमपुर बाजार में राधेश्याम निषाद, कल्लू गुप्ता व बंशी की गुमटी जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें