फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे 55 मदरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या जनपद में बिना मान्यता के 55 मदरसे चलते हुए पाए गए हैं। इनमें रुदौली तहसील में 21, मिल्कीपुर में 10, सदर तहसील क्षेत्र में 9, बीकापुर में 6 मदरसे व सोहावल क्षेत्र के 9 मदरसे शामिल हैं। अधिकांश मदरसे निजी संसाधनों से एक कमरे में ही संचालित होते मिले।
विज्ञापन

सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालन के लिए लोगों की मदद से आय प्राप्त करना बताया गया। जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। जिले में 143 मदरसे मान्यता प्राप्त व अनुदानित हैं, जबकि 55 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होना पाया गया।
इनमें अधिकांश बच्चे दीनी तालीम हासिल करने वाले मिले। जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम में संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व बीएसए शामिल थे। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि एक माह तक किए सर्वे के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें