फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा में है ईवीएम व वीवी पैट

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मतदान के बाद ईवीएम व वीवीपैट को राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इनकी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है।
विज्ञापन



यहां केंद्रीय और पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से पल-पल पर नजर रखी जा रही है। तीन शिफ्टों में एक मजिस्ट्रेट और एक पुलिस अफसर मॉनिटरिंग के लिए तैनात किए गए हैं।


छह मई को मतदान के बाद ईवीएम व वीवीपैट राजकीय इंटर कॉलेज के स्ट्रांग रूम में कैद कर दी गई। इन कमरों को सोमवार को देर रात सील कर दिया गया।


अब यह केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा में हैं। मुख्य गेट से ही सुरक्षा व्यवस्था कसी गई है। सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय घेरा बनाया गया है। ईवीएम का स्ट्रांग रूम तो सेंट्रल फोर्स की सुरक्षा में होगा।
विज्ञापन



इसके बाद सिविल पुलिस का दायरा बनाया गया है। जीआईसी के ग्राउंड की परिधि पर 24 घंटे पेट्रोलिंग के लिए सिपाही लगाए गए हैं।


इसके अलावा जीआईसी की ड्रैगन लाइट, नाइट विजन की टीम भी तैनात की गई। यह गश्त 24 घंटे होगी। इसके अलावा किसी भी अपरिहार्य स्थिति की जानकारी देने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाकर पुलिस की व्यवस्था की गई है।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीडी गुप्त ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। सुरक्षा के लिए तीन शिफ्टों में एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अफसर तैनात किया है। सीसीटीवी कैमरे के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल स्ट्रांग रूम पर नजर रखेंगे। आसपास के रास्तों पर पुलिस गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें