फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने के लिए ली शपथ, निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान करने के लिए ली शपथ
विज्ञापन

अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन पर बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी परिसर में मतदान करने के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा जागरूकता रैली भी निकाली गई।

खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य के निर्देशन में मतदान जागरूकता रैली बीकापुर कस्बा में निकाली गई। जो मुख्य हाईवे मार्ग और बीकापुर बाजार में घूमी। इस दौरान छात्रों व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना अधिकार, पहले करो अपना मतदान, फिर करो तुम जलपान आदि नारों से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, महामंत्री चंद्रजीत यादव, मंडल महामंत्री अमर जीत वर्मा, बीकापुर संयोजक हरिकिशन, पूर्व जिला मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ संजय उपाध्याय, लेखाकार आशुतोष कुमार शर्मा, सुधा वर्मा, सावित्री मौर्या, किरन चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें