फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली को ओवरटेक करते समय आपस में भिड़ी बाइकें, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों में टक्कर, दो लोगों की मौत
विज्ञापन

अयोध्या। शुजागंज चौकी क्षेत्र के भेलसर- टिकैतनगर संपर्क मार्ग पर हापा बाग चौराहे पर बुधवार देर रात गन्ना लदी ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

शुजागंज चौकी क्षेत्र के भेलसर-टिकैतनगर संपर्क मार्ग के हापा बाग चौराहे पर बुधवार देर रात एक बाइक सवार युवक शुजागंज से भेलसर अपने घर जा रहा था। वहीं दूसरा बाइक सवार युवक भेलसर से अपने घर दशरथमऊ जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय दोनों बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गन्ना लेकर जा रही ट्राली में घुस गए।

जिसमें एक बाइक सवार सलीम (20) पुत्र नसीम निवासी भेलसर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार किशोर राजित राम (14) पुत्र बच्चूलाल निवासी दशरथमऊ गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे शुजागंज चौकी प्रभारी सुधाकर यादव व एसआई सिराजुद्दीन खां ने गंभीर रूप से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर में भर्ती करवाया है। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। शुजागंज चौकी इंचार्ज सुधाकर यादव ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें