चुनाव को लेकर गठित की गई आईटी टीम
अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईटी टीम का गठन किया है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित टीम में आईटीआई अयोध्या के अनुदेशक राजकुमार, दीपक कुमार, करन सिंह, पल्टू राम, अभिषेक सिंह, शशिकेष सिंह व पॉलीटेक्निक सहादतगंज के व्याख्याता विलय श्रीवास्तव को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समस्त निर्धारित सॉफ्टवेयरों/मोबाइल एप के संचालन के लिए सदस्य नामित किया है।