फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामले में निर्णायक सुनवाई की कामना से अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या मामले में निर्णायक सुनवाई की कामना से अनुष्ठान
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या मामले में 26 फरवरी से शुरू होने जा रही सुनवाई निर्णायक साबित हो इस कामना से सोमवार को तपस्वी छावनी मंदिर में राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन कर चुके महंत परमहंस दास ने अनुष्ठान कर राममंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं के निवारण की कामना दैवी शक्तियों से की।

महंत परमहंस दास ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में हुए धर्मससंद में संत-धर्माचार्यों ने अनुष्ठान के माध्यम से राममंदिर निर्माण के प्रति जनजागरण करने का जो निर्णय लिया था, उसी अनुपालन में यह अनुष्ठान किया गया है। कहा कि 26 फरवरी से उच्चतम न्यायालय में जो सुनवाई शुरू हो रही है वह निर्णायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान रामलला अब टेंट से मंदिर में प्रतिष्ठित हों, राममंदिर निर्माण की बाधाएं दूर हों इसी कामना से हवन-पूजन कर दैवीय शक्तियों का आह्वान किया गया। कहा कि भगवान राम से ही राष्ट्र की महिमा है। राममंदिर पूरे विश्व में सुख, शांति एवं मानवता का संदेश देगा। तीन सफाईकर्मियों महेंद्र, सुनीता व अनुराग ने राममंदिर निर्माण की कामना से हवन में आहुति डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें