फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बूथों पर चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बूथों पर चलाया जाएगा मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब बूथों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाए जाने की तैयारी है। यह अभियान एलईडी वैन के माध्यम से चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ 10 फरवरी से होने की संभावना है। प्रशासन जब तक जिले के सभी बूथों पर लोगों को जानकारी से लैस नहीं करा लेगा, तब तक अभियान चलता रहेगा।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि नए सिरे से शुरू हो रहे अभियान का मकसद लोगों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही साथ ईवीएम के बारे में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना है। पूरे जिले में 11 सौ से ज्यादा मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए कुल 10 एलईडी वाहन लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


बूथों पर इस वैन के जरिए मतदाताओं को मनपसंद सरकार बनवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग बूथों पर पहुंचकर मतदान करें। खासतौर से महिलाओं के मतदान प्रतिशत को बढ़ाना आयोग का लक्ष्य है। इसके साथ ही ईवीएम से कोई भी मतदाता किस प्रकार वोट डालेगा।
विज्ञापन


इसके बारे में जानकारी देने के साथ इस बार सभी बूथों पर इवीएम के साथ वीवी पैट लगाने की जानकारी दी जाएगी। वीवी पैट के जरिए कोई भी मतदाता यह जानकारी कर सकता है कि उसने जिस प्रत्याशी को वोट दिया। उसका मत उसी प्रत्याशी को मिला कि नहीं। फिलहाल इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें