फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा
विज्ञापन

फैजाबाद। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की रफ्तार कम होने से सरयू का जलस्तर भी कम होने लगा है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे सरयू का जलस्तर 93.19 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। जो खतरे के निशान से 46 सेमी. ऊपर है। दूसरी ओर सरयू के बार-बार बढ़ते-घटते जलस्तर से कटान का खतरा बना हुआ। गुरुवार सुबह एक बार फिर शारदा बैराज से 1.49 लाख क्यूसेक, गिरजा बैराज से 1.25 लाख क्यूसेक व सरयू बैराज से 7.48 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे अगले 60 घंटे बाद सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। बाढ़ कार्य खंड के अनुसार अयोध्या बिल्हरघाट व रौनाही तटबंध के कछारीय गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घट रहा है। इससे नदी के पास कटान का दौर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें