फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में तेज वर्षा का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जताई, चौबीस घंटे में तेज वर्षा की संभावना
विज्ञापन

फैजाबाद। दिन भर हल्की बारिश व रिमझिम फुहार से बुधवार को मौसम खुशनुमा रहा। जहां एक ओर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की वहीं किसान भी खुशहाल नजर आए। खुशनुमा मौसम में किसान भी सुबह से खेतों में ही नजर आए और लगभग पूर्ण हो चुकी धान की रोपाई को अंतिम रूप देने में जुट गए। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में जिले भर में मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में आसमान में घने बादल छाए रहने तथा मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें