वाईफाई से लैस होगी एनडी यूनिवर्सिटी
फैजाबाद। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का मुख्य परिसर शीघ्र ही वाई फाई सुविधायुक्त हो जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेएस संधू ने मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी रिलायंस जियो से बृहस्पतिवार करार किया है। विश्वविद्यालय को इस कार्य हेतु रिलायंस को भूमि उपलब्ध करानी है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के मैनेजर सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन अतुल पांडेय ने कुलपति को आश्वस्त किया कि शीघ्रातिशीघ्र कम्पनी अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर यह सुविधा प्रारंभ कर देगी। पूरा परिसर वाई फाई सुविधा से युक्त होगा।
अवध विवि में वाईफाई सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सिंतबर माह से मिलने की उम्मीद है। मौजूदा समय में विश्वविद्यालय के सभी विभागों व हॉस्टलों में वाईफाई के उपकरण लग चुके हैं। एफसी केबिल बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद जियो अपना टॉवर लगाएगा व सभी विभागों में नेट की सेवा देने के साथ वाईफाई शुरू करेगा। बता दें कि मई माह में विवि प्रशासन ने रियलांस जियो के साथ अनुबंध किया था। उसी समय में अभी तक कार्य चल रहा है।