पुलिस पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा
फैजाबाद। लावारिस लाश की तरह व बिना कफन के और धार्मिक परंपराओं के विपरीत दशरथ पासी की लाश को पुलिस ने जमीन में गाड़ दिया। कहा कि पुलिस की बेरहमी से पिटाई में दशरथ की मौत से लोगों में आक्रोश है। इनायतनगर पुलिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी धरना-प्रदर्शन को बाध्य होगी। यह बातें बुधवार को इनायतनगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में परिजनों से मुलाकात करते हुए पूर्व मंत्र अवधेश प्रसाद ने कही। उन्होंने दशरथ की लाश निकलवाने और हिंदू परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कराने की मांग की है। सपा प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि इस मामले को लेकर एक अगस्त को सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया है।