हिंदू महासभा व धर्मसेना ने किया वजू कार्यक्रम का विरोध
अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा सरयू के पवित्र जल में मुस्लिमों द्वारा वजू किए जाने का विरोध हिंदू महासभा व धर्मसेना ने भी किया। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि सरयू जल से वजू कराये जाने से उसकी पवित्रता भंग होती इसीलिए यह विरोध आवश्यक था। इसके लिए मुस्लिम मंच को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए तथा प्रायश्चित स्वरूप देश की मस्जिदाें में हनुमान चालीसा का पाठ कराना चाहिए। धर्म सेना के संस्थापक संतोष दूबे ने कहा कि मुस्लिमाें के साथ एक बड़ी डील के तहत आरएसएस मुस्लिम मंच व भाजपा सुलह-समझौता के फार्मूले को लागू करते हुए श्री रामजन्म भूमि पर मस्जिद बनवाने की साजिश रच रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि सुलह समझौते के पक्षधर रही सपा-कांग्रेस व अन्य देश विरोधी संगठनों से आरएसएस व भाजपा की डील पक्की हो चुकी है।