फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश व तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं: बृजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
देश और तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं: पाठक
विज्ञापन

फैजाबाद। प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार गांव, गरीब व किसानों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश में उपद्रव करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। देश व तिरंगा से बढ़कर कोई नहीं है।
विज्ञापन

यह बातें प्रदेश के विधि, न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री बृजेश पाठक ने मया ब्लॉक मुख्यालय के सामने रविवार को कहीं। वे टांडा के जय राम वर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति शिरकत करने जा रहे थे। पाठक ने गोसाईंगंज विधानसभा में विकास का भरोसा दिलाया। कासगंज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि उपद्रवियों को कतई माफ नहीं किया जाएगा। स्वागत करने वालों में दान बहादुर सिंह, ध्रुव गुप्ता, शत्रुघ्न मोदनवाल, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व युवा भाजपा नेता विशाल मिश्र के नेतृत्व में मंत्री का सहादतगंज बाईपास पर स्वागत किया गया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें