फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर उमड़े श्रद्धालु, सरयू में लगाई डुबकी
विज्ञापन

अयोध्या। मकर संक्रांति पर्व को लेकर ऊहापोह के बीच रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पूजन किया। स्नान घाटों से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों तक स्नान, दान, दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
मकर संक्रांति पर्व पर रविवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि मकर संक्रांति को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रही। कुछ लोगों ने रविवार को ही संक्रांति मनाई। जबकि मकर राशि में सूर्य का प्रवेश रविवार शाम को होने से अयोध्या के मंदिरों समेत तमाम परिवार के लोग 15 जनवरी को संक्रांति स्नान कर पर्व मनाने की तैयारी में हैं। धर्मनगरी में रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ दिखी। भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा सरयू के स्नान घाटों पर होने लगा था। सरयू स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव का पूजन-अर्चन के साथ तिल व खिचड़ी का दान व गऊ दान किया। पूजन-अर्चन के लिए प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ महादेव आदि मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते रहे। पर्व को लेकर पुलिस व प्रशासन ने नगरी में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की थी। मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते और दिशा निर्देश देते रहे।
विज्ञापन


मंदिरों में आज मनेगी संक्रांति, रामलला को लगेगा खिचड़ी का भोग
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में मकर संक्रांति खिचड़ी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। रामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि सोमवार को ही स्नान-पुण्य, दान उत्तम रहेगा इसलिए रामलला का विधिवत पूजर्न-अर्चन कर भगवान रामलला को भी खिचड़ी, दही, पापड़, घी, अचार का भोग लगाया जाएगा। भक्तों को भी प्रसाद वितरण किया जाएगा। बजरंगबली की प्रधानतम पीठ हनुमानगढ़ी में भी खिचड़ी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास ने बताया कि मंदिर में हनुमंतलला को खिचड़ी, घी, अचार, पापड़, दही, तिल आदि का भोग लगाकर पूजन-अर्चन किया जाएगा। साथ ही मंदिर के गद्दीनशीन महंत रमेश दास के नेतृत्व में महंतों व संतों द्वारा खिचड़ी सहभोज का भी आयोजन किया जाएगा। दशरथमहल बड़ास्थान में बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य की अध्यक्षता में धनुषधारी भगवान को खिचड़ी, दही, पापड़, घी, अचार का भोग लगाकर गरीब, निराश्रितों को खिचड़ी का भी वितरण किया जाएगा। मणिरामदास जी की छावनी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को खिचड़ी का दान किया जाएगा। मंदिर में विराजमान भगवान को परंपरागत ढंग से खिचड़ी का भेाग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसी तरह रामनगरी के मंदिरों झुनकीघाट, हनुमत निवास, श्रीरामबल्लभाकुंज, कनकभवन, हरिधाम गोपाल मंदिर, जानकीघाट बड़ास्थान, बिड़ला मंदिर, विश्वविराट विजय राघव मंदिर, जानकी महल समेत अन्य में भी सोमवार को खिचड़ी का पर्व विधि-विधान पूर्वक मनाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन


इसलिए आज मनेगी मकर संक्रांति
स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना श्रेयस्कर होगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सूर्य ने मकर राशि में रविवार शाम 7.35 बजे के बाद प्रवेश किया हैं। ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान और खिचड़ी का दान लाभकारी होगा। ज्योतिष के मुताबिक मकर संक्रांति मे पुण्यकाल 40 घड़ी या लगभग 16 घंटे का माना जाता है। इसी समय के भीतर खिचड़ी का दान-भोजन करना श्रेयस्कर होता है। शास्त्रों के मुताबिक जिस समय सूर्यास्त के बाद मकर संक्रांति लगे तो उसका पुण्यकाल अगले दिन दोपहर तक होता है इसीलिए सोमवार 15 जनवरी को ही स्नान, पुण्य व दान उत्तम रहेगा। इसी मान्यता के चलते अयोध्या के मंदिरों में सोमवार को खिचड़ी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें