फैजाबाद। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी आंदोलन जारी रखा। जिले के सभी परियोजनाओं पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन हुआ।
धरने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश व केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग उठाई कि आंगनबाड़ी का 15 हजार और सहायिका का मानदेय 10 हजार रुपये प्रति माह किया जाए।
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, संरक्षक रणवीर सिंह गुड़्ड्ू, सुमन गुप्ता, प्रभावती सहित अन्य थी। हैरिंग्टनगंज में ब्लॉक अध्यक्ष अनीता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परियोजना पर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में गायत्री देवी, प्रेमबाला सिंह, सीमा सिंह, मीना तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता थीं। अन्य परियोजना पर भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा।