फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी देगें पर्यटन विकास को 135 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देंगे पर्यटन विकास को 135 करोड़ की सौगात
विज्ञापन

अयोध्या। दीपावली उत्सव पर सीएम योगी अयोध्या को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पर्यटन विभाग की स्वदेश योजना के तहत 135 करोड़ की योजनाओं की घोषणा करेंगे।

मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या के विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना, नए बिजली कनेक्शन व अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आदि का वितरण होगा।

प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए योजनाएं स्वीकृति की गई हैं।

इनमें सरयू घाटों का सौंदर्यीकरण, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी, रामकथा गैलरी, सरयू तट का विकास, रानी हौ का स्मारक, दिगंबर अखाड़ परिसर में बहुउद्देशीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पैड़ी, आवागमन के साधन सहित अन्य नागरिक सुविधाएं, शौचालय, जल निकासी सहित अन्य योजनाओं की वृहद घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


सरयू के पास 108 फीट ऊंची सीता-राम की बनेगी प्रतिमा
अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या में सीता-राम की विशाल मूर्ति स्थापित करने की योजना बन रही है। इस प्रस्ताव पर एनजीटी से अनुमति लेने की तैयारी है।

प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि अनुमति के बाद भव्य प्रतिमा बनाने को लेकर कवायद शुरू होगी। सरयू तट के पास सीता-राम की विशालकाय मूर्ति स्थापित की जा सकती है।

योगी सरकार नव्य योजना के तहत मूर्ति स्थापित करने की योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक इसकी ऊंचाई 108 फीट होगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि विभाग अयोध्या को भव्य और सुंदर बनाने की कई योजनाओं पर काम कर रहा है। उन्हीं योजनाओं में से एक प्रस्ताव नव्य अयोध्या का भी है।
विज्ञापन


इस पर विचार किया जा रहा है। मूर्ति लगाने की योजना पर कहा कि सुझाव व प्रस्ताव आया है, लेकिन अभी इस पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस योजना को धरातल पर आने में समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें