18 अक्टूबर को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन
फैजाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम के बाद 18 अक्टूबर को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
डीएम संतोष कुमार राय के मुताबिक, नगर निकाय, वार्डवार, मतदान स्थलवार में बीएलओ पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण 6 से 10 सितंबर तक दिया जाएगा। बूथ लेवल ऑफीसर 11 सितंबर से 3 अक्टूबर तक घर-घर जाकर गणना सर्वेक्षण और पांडुलिपि तैयार करेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 11 से 25 सितंबर तक, ऑनलाइन आवेदन प्राप्त पत्रों की अवधि 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगी। ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने की तिथि चार से आठ अक्टूबर तक और निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन नौ अक्टूबर को होगा।
दावे आपत्तियां प्राप्त करने और निस्तारण नौ से 15 अक्टूबर तक होगा। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूची की पांडुलिपि 16 से 17 अक्टूबर तक तैयार होगी। अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।