फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि कश्यप की निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि कश्यप जयंती पर निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

फैजाबाद। महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर रविवार को नगर में जिला कसौंधन वैश्य महासभा के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नाका हनुमान गढ़ी से गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा में ऋषि की झांकी सजी थी। नाका से मकबरा, सिविल लाइन होते हुए गांधी पार्क पहुंची यात्रा का समापन किया गया। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त के नेतृत्व में निकली शोभा यात्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति भी की गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र गुप्त, नगरपालिका रुदौली के पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन, प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौंधन, अंजनी गुप्त, दिलीप कुमार कसौधन, शत्रुघ्नलाल, साधुसरन, रामबाबू गुप्त, विजय कसौधन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर निकाली शोभा यात्रा का केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के केंद्रीय कार्यालय पर केंद्रीय समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक राजेंद्र सिंह राजू, गगन जायसवाल, प्रेमनाथ राय, शैलेंद्र विक्रम सिंह, अवधेश तिवारी, राजेश गौड़ आदि ने भगवान कश्यप की मूर्ति पर पुष्पवर्ष की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें