फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मनाया किसान योग दिवस, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने सड़क पर किया योगाभ्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। भाकियू पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को सदर तहसील के सामने सड़क पर योग करके किसान योग दिवस मनाया और प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। चुनावी घोषणापत्र में किए वादों पर अमल करने के बजाय निहत्थे किसानों पर गोली चलवाई जा रही है। भाकियू के दोनो गुटों के साथ हो जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। मंडल अध्यक्ष अभयराज ब्रह्मचारी व श्रीराम वर्मा ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने किसानों के कर्जमाफी की बात की थी लेकिन अब शर्तें लागू की जा रही हैं। इससे पूर्व किसानों ने सड़क पर बैठकर योगाभ्यास किया। इस दौरान सूर्यनाथ वर्मा, जगतपाल सिंह, बाबूराम तिवारी, शोभाराम यादव, प्रमोद तिवारी, रामप्रताप, जगन्नाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें