फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले हो रहे चिन्हित : स्वाती सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले हो रहे चिह्नित : स्वाति
विज्ञापन

राज्यमंत्री पहुंची अयोध्या, किया रामलला का दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाति सिंह शुक्रवार को सपरिवार रामनगरी अयोध्या पहुंचीं और रामजन्म भूमि, कनक भवन व हनुमानगढ़ी में माथा टेका।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वाति सिंह ने राममंदिर मुद्दे पर कहा कि आपसी सुलह समझौते से राममंदिर मुद्दे का हल संभव है और हमारा शीर्ष नेतृत्व इस मसले पर गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहा है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर स्वाति बोली कि, हां, कुछ घटनाएं बड़ी हैं लेकिन इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंदसौर गोलीकांड के सवाल पर उन्होंने दूसरे प्रदेश का मामला बताकर चुप्पी साध ली तो बीयर बार के उद्घाटन को लेकर हुए विवाद पर भी कुछ कहने से बचती रहीं। दर्शन उपरांत स्वाति सिंह रामबल्लभाकुंज पहुंचीं जहां अधिकारी राजकुमार दास द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान स्वाति के पति दयाशंकर सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्र, पुजारी रमेशदास, महामंडलेश्वर गिरीश दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें