फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी में गंदगी की तो 50 हजार जुर्माना

Thu, 09 Feb 2017 11:31 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या में राम की पैड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या को स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पालिका ने एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के जारी गाइड लाइन पर नागरिकों को गंदगी को लेकर सचेत किया है।
विज्ञापन


इसके बावजूद यदि मार्गों पर बिल्डिंग मैटेरियल व कूड़ा फेंके गए और कूड़ा जलाए गए तो पालिका इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगी। पालिका प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक बिल्डिंग मैटेरियल्स के व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। बिल्डिंग मैटीरियल्स व कूड़ा फेंकने और कूड़ा जलाए जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की तैयारी है। यह जुर्माना 50 हजार रुपये तक है।

रामनगरी में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अखरने वाली नगर क्षेत्र में गंदगी से निपटने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। स्वच्छ अयोध्या व सुंदर अयोध्या के स्लोगन को साकार रूप देने के लिए पालिका ने एनजीटी (राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण) से जारी गाइड लाइन को आधार बनाया है।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर क्षेत्र के नागरिकों को मुख्य मार्ग से गली-कूचों के मार्गों पर कूड़ा-कचरा फेंकने, भवन निर्माण सामग्री को फेंकने के साथ ही कूड़ा जलाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दे रही है।

पालिका की इस कार्रवाई की जद में नगर क्षेत्र के बिल्डिंग मैटीरियल के व्यापारी सबसे पहले निशाने पर हैं। पालिका का मानना है कि बिल्डिंग मैटेरियल के दुकान के सीमेंट, मोरंग, गिट्टी, सरिया आदि सामान मार्गों पर पड़े रहते हैं, जिससे मार्ग बाधित रहता है। पालिका ने ऐसे बिल्डिंग मैटीरियल के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें