फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के खाते से हुआ 50 लाख का लेन-देन

Wed, 07 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
दो हजार रुपये का नोट
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के गांव खिरौनी निवासी एक दलित मजदूर राम सजीवन पुत्र स्वर्गीय लल्लन के बचत खाते से दो वर्ष के भीतर 50 लाख से अधिक का टर्न ओवर किया गया लेकिन यह मामला नोटबंदी के बाद पकड़ में आया। इस मामले में यहां पहुंची महोबा जिले की पुलिस ने आरोपी खाताधारक को गिरफ्तार कर अपने साथ महोबा ले गई है। 
विज्ञापन


पेशे से मजदूर युवक राम सजीवन का बड़ौदा बैंक सुचित्तागंज शाखा में खाता है। उसके खाता संख्या 00700100032950 से पिछले दो वर्षों के भीतर 50 लाख से अधिक रुपयों का टर्न ओवर किया गया लेकिन भनक किसी को नहीं लगी। लेनदेन करने वाले महोबा जिले से ताल्लुक रखते हैं। जिन्होंने मजदूर को झांसे में रखा और मोबाइल टॉवर लगवाने का लालच देकर बैंक की पास बुक एटीएम और आईडी प्रूफ हथिया लिया था।

नोटबंदी के बाद प्रशासन ने मामले को पकड़ा तो महोबा जिले में रिपोर्ट दर्ज की गई और वहां की पुलिस ने सोमवार को सोहावल पहुंच कर आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। महोबा पुलिस रात भर उसे रौनाही थाने में रखने के बाद मंगलवार सुबह अपने साथ महोबा ले गई। 
विज्ञापन


 मजदूर की पत्नी गीता देवी व मां राजवंत का ने बताया कि लालच में आकर बेटे ने दो लाख रुपये में 12 बीघा खेत भी गिरवी रखा है और एक लाख रुपये ब्याज पर लेकर खाते में जमा किया है। बैंक शाखा प्रबंधक एके सिंह ने खाते से टर्न ओवर की बात स्वीकार की। जबकि रौनाही थाना प्रभारी आरपी सिंह ने मजदूर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आगे कुछ भी बता पाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें