फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दूषित भोजन खाने से 50 से ज्यादा बीमार, हड़कंप

Tue, 09 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
फूप्वाइजनिंग के बाद ग्लूकोज चढ़वाते बराती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टंडौली स्थित केवलापुर गांव में रविवार रात एक वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन खाने से दूल्हा समेत 57 बाराती व घराती बीमार हो गए। उल्टी व पेट खराब होने की शिकायत के बाद सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इसे फूड पॉयजनिंग करार दिया है।
विज्ञापन


हालांकि, उपचार के बाद सभी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रात हलचल मच गई। हालत में सुधार होने के बाद सोमवार सुबह किसी तरह शादी की रस्म निपटाई गई।

केवलापुर गांव निवासी श्यामलाल की लड़की की शादी में रविवार रात इसी थाना क्षेत्र के समदा गांव निवासी बजरंगी के बडे़ बेटे प्रेमप्रकाश की बारात आई। जलपान के बाद लोग द्वार पूजा के लिए पहुंचे तो दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बुला लिए गये और बाराती-घराती जयमाल की रस्म शुरू होने के पूर्व भोजन करने लगे।
विज्ञापन


जयमाल के बाद दूल्हे ने भी जलपान व भोजन किया। बताते हैं कि अचानक दूल्हे समेत बारातियों व कुछ  घरातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद हलचल मच गई। आननफानन में एंबुलेंस बुलवाई गई और कुछ को एंबुलेंस व कुछ को प्राइवेट वाहनों से सीएचसी मया और गोसाईंगंज कस्बा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ये हुए बीमार

- फोटो : amar ujala
बीमार विजय पाल (48) निवासी जमुनीपुर, बजरंगी (48) समदा, आंचल (4) समदा, रामअनुज (19) समदा, संजय (11) समदा, शाहिल (7) समदा, सुनील (9) छितूनी, राम मनोहर (65) शाहपुर, कृष्ण कुमार (40) टंडौली, अजय (4) टंडौली, आकांक्षा (10) टडौली, सुमन (32) दतौली, अक्षत (4) दतौली, रेशमा (45) टन्डौली, अरुण (7) समदा, लवकुश (22) समदा, अजीत कुमार (18) समदा, अखिलेश (17) समदा, राजदत्त (55) टन्डौली, राकेश (35) टन्डौली, सीमा (26) परसौली, अजीत कुमार (8) फैजाबाद, मायाराम (40) बेरा, महेंद्र कुमार (30) टन्डौली, आकाश (10) बैहारी, मोनू (6) समदा, मुस्कान (15) पूरा बाजार, विजय (10) बरौली, अभय (10) समदा, रफी (10) बरौली, बासुदेव (60) समदा, राममूरत (60) समदा, राजू (8) टन्डौली, विजय पाल (48) जंगलपुर, प्रेमप्रकाश (24) समदा, राजाराम (48) निवासी समदा, रामू (22), जैशराज (35) आदि का इलाज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें