फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजू के विरोध में संत करेंगें मां सरयू का दुग्धाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
वजू के विरोध में संत करेंगे सरयू का दुग्धाभिषेक
विज्ञापन

अयोध्या। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को अयोध्या में हुई कुरान ख्वानी व कुछ महिला पदाधिकारियों द्वारा सरयू में वजू किए जाने का शुरू से विरोध कर रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अगुवा डॉ. प्रवीण तोगड़िया और कुछ संतों ने अब शनिवार को सरयू का दुग्धाभिषेक करने का निर्णय लिया है। उक्त निर्णय नयाघाट स्थित खड़ेश्वरी मंदिर में परिषद के बैनर तले हुई संतों की बैठक में लिया गया। बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के आयोजन का विरोध करने वाले संत राजूदास को सम्मानित भी किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महंत दिलीप दास ने कहा कि हम सरयू की उपासना करते हैं। सरयू जल से ठाकुर जी की सेवा होती है। वजू की प्रक्रिया को हम अपवित्र मान रहे हैं। इसलिए सरयू की पवित्रता एवं शुचिता को बनाए रखने के लिए शनिवार को मां सरयू के दुग्धाभिषेक का निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र शास्त्री ने कहा कि राममंदिर की मांग को दबाने की साजिश की जा रही है। क्या सरयू तट पर वजू करने वाले मस्जिद में हमें हनुमान चालीसा पढ़ने देंगे। कहा कि हमें राममंदिर के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत के बाद संत राजूदास ने कहा कि अयोध्या सनातन धर्म नगरी है। सनातन धर्म को नष्ट करने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। कहा कि सरयू में वजू, कुरानख्वानी आदि का आयोजन दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में महंत रामप्रकाश दास, महंत वरुण दास, आचार्य कमलेश दास वेदांती, महंत अंगददास, आचार्य प्रेमजी, महंत वीरेंद्र दास, महंत रामदास त्यागी, सीताराम दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें