फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों को पहले से ज्यादा देना होगा नामांकन शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से ज्यादा देना होगा नामांकन शुल्क
विज्ञापन

फैजाबाद। सहकारिता का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को इस बार पहले से ज्यादा नामांकन शुल्क अदा करना होगा। उत्तर प्रदेश सहकारिता चुनाव आयोग ने इसके लिए शुल्क तय कर दिया है। यह राशि 2012 में कराए गए चुनाव से कई गुना ज्यादा बताई जा रही है। अपर सहायक निबंधक सहकारिता नयनदीप यादव ने बताया कि पिछले चुनाव में सदस्यों के लिए केवल 100 रुपये का नामांकन शुल्क अदा करना था, लेकिन इस बार सदस्य पद के लिए नामांकन शुल्क की राशि 500 रुपये कर दी गई है। सभापति व उपसभापति के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही समितियों से विभिन्न संस्थाओं को भेजे जाने वाले डेलीगेट के लिए भी 100 रुपये नामांकन शुल्क लगाया गया है। पहले डेलीगेट को कोई नामांकन शुल्क नहीं अदा करना होता था। राहत की बात केवल इतनी भर है चुनाव लड़ने वालों को कोई जमानत राशि नहीं जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें