वोटिंग के दिन हर मतदान केंद्र पर रहेगा एक मजिस्ट्रेट
फैजाबाद। पांच निकाय क्षेत्रों में सकुशल मतदान कराने के लिए 82 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। मतदान के दौरान वरिष्ठ अफसर और पुलिस के मोबाइल दस्ते भी सक्रिय रहेंगे। तैनाती के आंकड़े को देखें तो हर मतदान केंद्र कर एक मजिस्ट्रेट रहेगा।
नगर निगम अयोध्या, रुदौली नगरपालिका और बीकापुर, गोसाईंगंज, भदरसा नगर पंचायत में शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी की है। 2.62 लाख मतदाताओं की सुविधा के लिए 79 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 44 बड़े मतदान केंद्रों पर सुबह से ही एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा। 42 अन्य मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई हैं। इनमें सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस व प्रशासन के अफसर भी अपनी टीमों के साथ सक्रिय रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर करीब ढाई हजार पुलिस कर्मी भी सक्रिय रहेंगे। इनमें ज्यादातर मतदान केंद्रों पर रहेंगे। अन्य मोबाइल टीमों भी सक्रिय रहेंगी। प्रशासन की व्यवस्था को देखें तो हर पांच मिनट पर मतदान केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी पहुंचेगी। पुलिस की मोबाइल टीमें अलग से क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।