फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो भारत कबड्डी प्रतियोगिता में आलापुर रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सांसद ने विजेता टीम को किया सम्मानित
विज्ञापन

फैजाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित खेलो भारत कार्यक्रम में मया के रामलीला मैदान में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया।

अंतिम दौर में आलापुर कबड्डी क्लब व ईशापुर में कांटे की संघर्ष के बाद आलापुर कबड्डी क्लब विजेता रही व ईशापुर उपविजेता रही। अंबेडकरनगर के सांसद हरिओम पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


श्री पांडेय ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज की सभी कुरीतियों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

सरकार हर स्तर पर खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर खेलो भारत प्रतियोगिता के संयोजक अखंड सिंह डिम्पल, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, संजय पराग, दानबहादुर सिंह, शत्रुघ्न मेादनवाल, सुनील मिश्रा, राममोहन भारती, शेखर जायसवाल आदि मौजूद थे।

रुदौली क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार र्स्पोटिंग क्लब विजयी
रुदौली। हिंदू इंटर कॉलेज में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्टार र्स्पोटिंग क्लब व डायमंड क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टार र्स्पोटिंग क्लब विजेता रही। जिलाध्यक्ष अवधेश बादल व विधायक रामचंद्र यादव ने विजेता, उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

बादल ने कहा कि क्रिकेट का खेल शहरी व ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय एवं परंपरागत खेल है। खेल एवं योग के माध्यम से स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अमित तिवारी, अशोक कसौधन, सचिन कसौधन आदि मौजूद थे।

जिलास्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता 18 सेे
फैजाबाद। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत खेलो भारत कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता नगर के मकबरा स्थित स्टेडियम में 18, 19, 20 सितंबर को होगी। इसमें 17 से 30 वर्ष की उम्र का कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है।
विज्ञापन


इसका रजिस्ट्रेशन भाजपा कार्यालय पर 14 से 17 सितंबर तक नि:शुल्क होगा। खेलो भारत कार्यक्रम के संयोजक अखंड प्रताप सिंह डिंपल ने बताया कि 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500 व मैराथन दौड़ 5000 के अलावा गोला फेंक, लंबी कूद, रिले रेस, वॉलीवॉल, खो-खो, क्रिकेट, रस्साकसी, तैराकी लड़का व लड़कियों का तथा कबड्डी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें