नया मूल्य शनिवार से हुआ प्रभावी
फैजाबाद। मुगलसराय व गोंडा आयल डिपो से आयातित होने वाले केरोसिन के दाम में वृद्धि होने के कारण शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी तेल के दामों में अलग-अलग वृद्धि हुई है। हालांकि तेल कंपनियां 15 दिन पर लगभग 25 पैसे की वृद्धि केरोसिन के मूल्य में कर देती हैं। विभाग द्वारा जारी नया मूल्य शनिवार से ही प्रभावी हो गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव ने बताया कि मुगलसराय आयल डिपो से आयातित होने वाले केरोसिन का थोक, फुटकर विक्रय मूल्य फैजाबाद, अयोध्या नगरीय क्षेत्र में 21.55 प्रति लीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 21.55 प्रति लीटर तय हुआ। इसके अलावा 20 किमी से ऊपर की दूरी पर 21.65 प्रति लीटर, गोसाईगंज नगरीय क्षेत्र में 21.35, ग्रामीण क्षेत्र में 21.35 व 21.45, सोहावल तथा बीकापुर नगरीय क्षेत्र में 21.70 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 21.70 व 21.80, तारून के ग्रामीण क्षेत्र में 21.65 व 21.75, रूदौली के नगरीय क्षेत्र में 21.80, ग्रामीण क्षेत्र में 21.80 व 21.90 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।
बकि गोंडा आयल डिपो से आयातित होने वाला केरोसिन फैजाबाद नगरीय क्षेत्र में 20.65 प्रतिलीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में क्रमश: 20.65 व 20.75 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा।