फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में नामांकन आज से, सरगर्मी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बार चुनाव के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन

फैजाबाद। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रचार ने ते ज हो गया है। 11 जुलाई से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को सोमवार को रिटर्निंग अफसर संजीव दूबे व सत्यनरायन पाठक ने अमली जामा पहनाया।

बार चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्याशियों को अदेयता प्रमाणपत्र भी देना होगा। 18 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच, 19 को प्रत्याशी अपना नाम वापस लेंगे।
विज्ञापन


28 जुलाई को मतदान होगा और 29 जुलाई से सभी पदों के परिणाम आने तक मतगणना जारी रहेगी। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि बिना बार पहचानपत्र के मतदाताओं को मताधिकार से वंचित कर दिया जाएगा।

अध्यक्ष पद के लिए पारस नाथ पांडे, सुशील तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, अरविंद कौल, ओंकार नाथ तिवारी,राम सुभावन के प्रत्याशी होने की संभावना है। इनमें से अरविंद कौल और राम सुभावन बीते साल भी प्रत्याशी थे।

मंत्री पद पर राजीव पांडेय, आलोक खरे, परविंद मिश्र, राकेश कुमार मिश्र, राजेश कुमार पांडेय, अभय श्रीवास्तव के मैदान में आने की संभावना है। राकेश मिश्र, परविंद मिश्र, व अभय बीते साल भी चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पर जयकरन पांडेय, सुधांशु बाजपेयी के नामे की चर्चा है। संयक्त मंत्री प्रथम पर शैलेंद्र जायसवाल, राजेश तिवारी, एमटी जैदीद्वितीय पर प्रदीप चौबे पवन, कुमार अकेला, कार्यकारिणी बी पर रमेश तिवारी, सी पर आलोक पाठक, राम प्रकाश पांडेय, विमल श्रीवास्तव के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें