छेड़छाड़ के दो आरोपियों पर केस दर्ज
बीकापुर (फैजाबाद)। कोतवाली इलाके मेंएक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार की रात हुई छेड़खानी के मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किशोरी के चाचा का आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे उसकी भतीजी घर के सामने पशुओं को चारा देने गई थी इसी दौरान दो युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की।
एक आरोपी को पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया था। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया।
हालांकि शनिवार को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिकेश यादव निवासी रामगढ़ कोछा, रंजीत कुमार निवासी कुंजी का पुरवा के खिलाफ छेड़खानी, पास्को एक्ट व दलित एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
सीओ संतोष कुमार ने बताया कि रिकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी रंजीत कुमार की तलाश जारी है।