फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 ग्लोबल कंपनियों ने दिए 186 सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में संवारने के लिए 38 ग्लोबल कंपनियों में प्रतिस्पर्धा चल रही है। इन कंपनियों ने अयोध्या के विकास में अपने 186 सुझाव दिए हैं। इन सुझावों पर मंथन कर 13 सुझावों को प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार की देखरेख में मंगलवार को आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) में शामिल कर लिया गया है। अब ग्लोबल कंसलटेंट टीम चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 5 फरवरी को पूर्ण होगी।
विज्ञापन

अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल कंसलटेंट टीम नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। अयोध्या विकास प्राधिकरण की बोर्ड की बैठक ने प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा था। शासन की अनुमति के बाद विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम चुनने की प्रक्रिया चल रही है। मौजूदा समय में अयोध्या के विकास संबंधी सुझाव ग्लोबल कंपनियों से मांगे गए थे। इसमें देश- विदेश की 38 ग्लोबल कंपनियों ने अपने-अपने सुझाव पेश किए हैं। इन सुझावों प्री- विड के जरिए खोला गया था।
इसमें 186 से अधिक सुझाव आए थे। आवास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार, आयुक्त दीपक चौहान सहित अन्य अधिकारियों व अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह व सचिव आरपी सिंह की देखरेख में इसमें से 13 सुझावों को फाइनल कर आरएफपी में शामिल किया गया है। अब आरएफसी (रिक्वेस्ट फॉर कंसलटेंट) पूरा बनकर तैयार हो गई है। इसके बाद कसंलटेंट टीम का चयन होना है। इसकी प्रक्रिया आरएफपी पूरा होने के बाद शुरू हो गई। कंसलटेंट टीम का चयन 05 फरवरी को किया जाना है।
विज्ञापन

अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने संबंधी प्लान के लिए कई देश-विदेश की कंपनियां रामनगरी पहुंच चुकी हैं। कंपनी के लोगों ने मंगलवार को अयोध्या का भ्रमण कर डेटा कलेक्शन का काम किया। साथ ही अयोध्या की हकीकत से भी रू-ब-रू हुए। यह कंपनियां बुधवार को भी अयोध्या में डेटा कलेक्शन का कार्य करेंगी। कंपनियां 500 वर्ष के बाद की जनसंख्या सहित अन्य पहलुओं को दृष्टिगत डेटा कलेक्शन का कार्य कर रही हैं। साथ ही विकास की संभावना पर भी मंथन कर रही हैं।
अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में रामनगरी के 84 कोस का दायरा निर्धारित है। इसमें मौजूदा सिटी का प्लान सबसे पहले, फिर अयोध्या विकास प्राधिकरण के क्षेत्र व अंत में अयोध्या के 84 कोस का प्लान तैयार किया जाना है। इसमें अयोध्या विकास प्राधिकरण एक विश्वस्तरीय कंपनी को बतौर कंसलटेंट के रूप में नियुक्त करेगा। यह कंसलटेंट अयोध्या विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर अयोध्या के विकास का प्लान तैयार करेगी।
अयोध्या को विश्वस्तरीय अध्यात्मिक मेगा सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 38 ग्लोबल कंपनियों के 186 सुझाव आए हैं। इसमें आवास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार की देखरेख में मंथन कर 13 सुझावों को शामिल कर लिया गया है। अब आरएफसी कंपलीट हो गई है। अब विश्वस्तरीय कंसलटेंट टीम का चयन किया जा सकेगा।- विशाल सिंह, उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें