अयोध्या। प्रयागराज के श्रद्धालुओं से रामनगरी गुलजार है। रामलला के दरबार में आस्था अर्पित करने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। बहुत सारे भक्त ऐसे थे जो अस्थाई मंदिर में अपने आराध्य रामलला का दर्शन कर निहाल होते नजर आए।
रामलला के दरबार में शुक्रवार को 32227 भक्तों ने दर्शन किये। पहली पाली में जहां 14080 भक्तों ने हाजिरी लगाई वहीं दूसरी पाली में भक्तों की संख्या बढ़कर 18147 पहुंच गई।