फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में 4078 नवयुवकों में 317 सफल

Mon, 22 Feb 2016 11:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना क्षेत्रीय भर्ती केंद्र के संयोजन मेें डोगरा रेजीमेंटल ग्राउंड पर आयोजित सात दिवसीय सेना भर्ती मेले के चौथे दिन सोमवार को सिद्धार्थनगर व प्रतापगढ़ के चार हजार 78 नौजवानों ने सैनिक बनने के लिए दौड़ में हिस्सा लिया। सभी ने शारीरिक परीक्षण करा दौड़ लगाई, जिसमें 317 को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन


भर्ती मेले को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन की ओर से सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए थे। मंगलवार को भर्ती के लिए बस्ती जनपद के 8011 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। क्षेत्रीय भर्ती बोर्ड की ओर से सेना में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, ट्रेडमैन तथा क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था।

आवेदन करने वाले विभिन्न जनपदों के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र व मेडिकल परीक्षण के लिए डोगरा रेजीमेंटल सेंटर ग्राउंड पर शुक्र्रवार से भर्ती मेला शुरू हुआ। सेना में जनरल ड्यूटी सैनिक पद के लिए आवेदन करने वाले प्रतापगढ़ के युवाओं को रविवार को ही बुला लिया गया था।
विज्ञापन


सोमवार को सैनिक जनरल ड्यूटी को छोड़कर अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले प्रतापगढ़ के छह हजार 760 अभ्यर्थियों के अलावा सभी पदों पर आवेदन करने वाले सिद्धार्थनगर के एक हजार 220 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। हालांकि कुल चार हजार 78 अभ्यर्थी ही पहुंचे।

सोमवार को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे युवाओं का आवेदन फॉर्म चेक कर टोकने वितरित किया गया। टोकन हासिल कर चार हजार 78 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण व दौड़ प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ग्राउंड में पहुंचे।

जहां शारीरिक परीक्षण में नाप-जोख के अलावा जिग-जैग पर वॉक, बीम चूमने की कवायद तथा निर्धारित दूरी की दौड़ में शामिल होने के बाद मेडिकल परीक्षण आदि के लिए 317 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर रोका गया और उनकी बायोमीट्रिक पहचान दर्ज की गई। जबकि छांटे गए अभ्यर्थियों को लौटा दिया गया।

मंगलवार को विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले बस्ती जनपद के आठ हजार 11 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। क्षेत्रीय सेना भर्ती केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती के चौथे दिन ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले जनरल ड्यूटी को छोड़ प्रतापगढ़ के 6760 व सिद्धार्थनगर के सभी पदों के लिए 1220 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

जिसमें से चार हजार 78 ने उपस्थिति दर्ज कराई और शारीरिक  परीक्षण व दौड़ के बाद 317 को मेडिकल परीक्षण आदि के लिए सफल घोषित किया गया है। भर्ती प्रक्रिया तय कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें