फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर परिस्थिति में कार्य करती है विद्यार्थी परिषद: आदिशिशु

विज्ञापन
विज्ञापन
हर परिस्थिति में कार्य करती है विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन

अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दक्षिण क्षेत्र के केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रमुख एन आदिशिशु ने कहा कि हर परिस्थिति में हम कार्य करने में सक्षम हैं। मैं यहां आप लोगों को मार्गदर्शन करने नहीं आया हूं, आप लोगों से सीखने आया हूं।

सभी जगह परिस्थितियां अलग होती है और अलग अलग परिस्थितियों में अलग-अलग तरह से ही काम किया जा सकता है। वे अवध विवि के प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग के सभागार में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय प्रवास विभाग बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हर इकाई हमें कुछ न कुछ अलग सिखाती है वही सीखने मैं आपके बीच आया हूं। प्रांत संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने वर्तमान सत्र में संपन्न कार्यक्रमों का संपूर्ण वृत्त लिया व कार्ययोजना बना कर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश वर्मा द्वारा अयोध्या जिले में किए गए कार्यों के बारे में बताया। बैठक में अवध प्रांत के प्रांत मंत्री राहुल वाल्मीकि, प्रांत सहमंत्री आकाश पटेल, नेहा खान, प्रांत उपाध्यक्ष मीनू दूबे, अभिजीत मिश्रा, अंकुर सिंह, राजीवमणि पाठक, जिला संयोजक मयंक गुप्ता, जिला प्रमुख मनीष सिंह समेत अयोध्या, अंबेडकरनगर व बाराबंकी जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन प्रांत सह मंत्री अंकित शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें