फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारमीनार क्रिकेट क्लब लखनऊ व एसएससी इंडो नेपाल की टीम सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा में चल रहे स्व. राकेश चंद्र कपूर (पल्लू भइया) मेमोरियल फैजाबाद प्रीमियर लीग-7 के आठवें दिन दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें चारमीनार क्रिकेट क्लब व एसएसई इंडो नेपाल की टीम ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



अतिथि के रूप में भाजपा नेता अंगद सिंह, केनरा बैंक के मैनेजर प्रदीप टंडन, गुलशन बिन्दू मौजूद रहे। शनिवार को मैच के पहले खेल रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परमेन्द्र सिंह को हैंडबॉल, पूनम जोशी को वालीबॉल, राकेश बहादुर खरे, मो. आसिफ व अरूण सिंघल को क्रिकेट के लिए सम्मानित किया गया।


दिन का पहला मैच व दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच चारमीनार क्रिकेट क्लब लखनऊ व डायमंड क्रिकेट एकाडमी लखनऊ के बीच खेला गया। चारमीनार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में डायमंड क्रिकेट एकाडमी की टीम 73 रनों पर आउट हो गई। चारमीनार के गेंदबाज शाबाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



दिन का दूसरा मैच व तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच फ्यूचर क्रिकेट क्लब प्रयागराज व एसएसई इंडो नेपाल के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये फ्यूचर की टीम 16 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गयी।


जवाब में एसएसई इंडो नेपाल ने 7 विकेट खोकर 7वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच अतुल मिश्रा को दिया गया। इस मौके पर रंगेेश आचारी, मनोज तिवारी, शोभित कपूर, संदीप वैश्य, विवेक साहू, दीपेन्द्र श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें