14 साल तक चलने वाला महाअनुष्ठान आज से
फैजाबाद। 14 साल तक चलने वाला श्री सीताराम संकीर्तन बुधवार को शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है। यह महाअनुष्ठान योगिराज भरत की तपस्थली नंदीग्राम भरतकुंड में शुरू होगा।
श्री राम अवध अंधज्ञान विद्यालय कनीगंज के बच्चों ने मंगलवार को सुबह से 24 घंटे के लिए अखंड हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। आयोजक अवधेश दास ने बताया कि बुधवार 24 अक्तूबर को यह अखंड पाठ समाप्त होने के बाद पूर्णाहुति व हवन का आयोजन होगा।
इसके बाद दोपहर दो बजे 14 वर्ष तक चलने वाले श्री सीताराम नाम संकीर्तन के शाश्वत अनुष्ठान के लिए संकल्प के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। बताया कि योगिराज भरत की अध्यक्षता और हनुमानजी की संरक्षता में यह महाअनुष्ठान 17 अक्तूबर 2032 तक चलेगा।