फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन झूला मेला की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। स्वास्थ्य विभाग सावन झूला मेला की तैयारी में जुट गया है। मेला क्षेत्र के पांच सेक्टर में से चार सेक्टर की सफाई व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे होंगी। इसके लिए ढाई सौ सफाई कर्मचारियों को लगाया जाएगा। सीएमओ ने मेला क्षेत्र की चिकित्सा व सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक बजट का आवंटन नहीं हुआ है। मेला क्षेत्र में चिकित्सा शिविर के संचालन के लिए सीएमओ ने अपर निदेशक से चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की डिमांड की है। मेला क्षेत्र में कारसेवकपुरम को छोड़कर समूची अयोध्या की सफाई व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के जिम्मे होगा।

मेला शुरू होने के दो दिन पूर्व ही स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारी मेला क्षेत्र में उतार दिए जाएंगे। इसके लिए गोरखपुर और बांदा से सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया है। मेला क्षेत्र में 14 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, इसके अलावा नयाघाट पर 8 बेड का अस्थाई अस्पताल भी बनाया जा रहा है, इसमें दो डॉक्टर तैनात होंगे।
विज्ञापन


कार्ययोजना के तहत कच्चा घाट, पक्का घाट, राम की पैड़ी, कंट्रोल रूम, नागेश्वरनाथ, तुलसी उद्यान, कनक भवन, जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, रेलवे स्टेशन, हनुमान गुफा और बस्ती बाईपास पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। शिविर के अनवरत संचालन के लिए मंडल के अन्य जिलों अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी से चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ बुलाया गया है। मेला क्षेत्र में किसी अनहोनी से निपटने के लिए 108 की 12 एंबुलेंस लगाई जाएंगी।

मेला क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए मंडलीय, जिला अस्पताल और श्रीराम चिकित्सालय को भी अलर्ट कर दिया गया है। इन तीनों जगह पर 10-10 बेड आरक्षित किए गए हैं। मेला के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एके सिह ने बताया कि मेला शुरू होने से पूर्व ही सफाई व्यवस्था विभाग के कर्मचारी संभाल लेंगे ताकि किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी न फैलने पाए। इसके अलावा सभी कैंप भी शुरू हो जाएंगे, इसमें 40 चिकित्सक व 45 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें