फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एकड़ में बनेगा अयोध्या का नया बसअड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
चार एकड़ में बनेगा अयोध्या का नया बस अड्डा
विज्ञापन

अयोध्या। योगी कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को भव्य नया बस अड्डा के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। अब रामनगरी में शीघ्र ही नए बस अड्डे का निर्माण शुरू होगा। अब तक अफसरों के तमाम दौरे के बावजूद इसके लिए भूमि चिह्नित नहीं हुई थी। बीते दिनों डीएम ने अयोध्या के बाईपास पर स्थित संस्कृत विभाग की चार एकड़ जमीन नए बस स्टेशन के लिए ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कराई। यह बस स्टेशन आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। अयोध्या में बिड़ला धर्मशाला के पास बना पुराना बस अड्डा वर्षों से निष्प्रयोज्य पड़ा हुआ है, वही नया घाट स्थित बस स्टेशन में भी यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां बसें नहीं रुकती हैं जिसके चलते बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को यात्रा करने के लिए फैजाबाद तक जाना पड़ता है। अयोध्या में नया बस स्टेशन बनने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों की कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सुधीर तायल ने बताया कि अयोध्या में बस अड्डे के लिए भेजे गए प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही अयोध्या को बस स्टेशन का काम तेजी से पूरा होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर संस्कृत विभाग की जमीन पर चार एकड़ जमीन में नया बस स्टेशन बनाया जाना प्रस्तावित है। बस स्टेशन समस्त आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। बस स्टेशन में एक साथ 40 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। बस स्टेशन परिसर में सुलभ शौचालय, कैंटीन, विश्रामालय व यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा विशेष रुप से की जाएगी। आधुनिक टिकट घर का भी निर्माण होगा। फैजाबाद रोडवेज के प्रभारी एआरएम धर्मेंद्र ने बताया कि मैंने हाल ही में चार्ज लिया है। अयोध्या में नए अड्डे को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें