फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, केस
विज्ञापन

मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर क्षेत्र के पलिया जगमोहन गांव में होली के मौके पर रंग पड़ने पर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आईं। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के रामतेज यादव बाइक से दूध लेकर जा रहे थे कि रास्ते में गांव के ही दिवाकर के परिवार के बच्चे रंग खेल रहे थे। आरोप है कि रामतेज के ऊपर रंग पड़ जाने से उसने बच्चे को मारा-पीटा। हल्ला-गोहार पर दिवाकर, उसका भाई प्रभाकर व रामतेज के परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों में ईट-गुम्मा व लाठियों से मार-पीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई, जहां दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी अक्षयलाल सरोज ने बताया कि मामले में क्रॉस केस दर्ज करके दिवाकर व प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें